भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा में संस्कारशाला और “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

WhatsApp-Image-2024-07-30-at-18.27.36-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।भारत विकास परिषद, शाखा गौरी शंकर द्वारा आज महर्षि विद्या मंदिर में संस्कारशाला एवम “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं का मेडल एवं प्रमाण पत्रों से अभिनंदन किया गया एवं गुरु अशोक कुमार शर्मा को उपहार एवं प्रिंसिपल के के वर्मा को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में वीरेश वार्ष्णेय द्वारा अवगत कराया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो, समूह गान, गुरु वंदन_ छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम सितम्बर माह के अंत में नगर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कराए जाएंगे उन्होंने अवगत कराया कि विद्यालय को जितने वृक्षों की आवश्यकता हो उसकी मांग शीघ्र भेज दे ताकि समय रहते वृक्षारोपण का कार्य सुनिश्चित किया जा सके । कार्यक्रम मे अजय कुमार सक्सेना ने अनुरोध किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कि जितने भी वृक्ष लगाए जाएं उनकी सुरक्षा भी हमारा उत्तरदायित्व है ताकि वृक्षों को सुरक्षित रूप से विकसित किया जा सके जो कि आज के समय की विशेष आवश्यकता एवम मांग है इसके अतिरिक्त छात्रों को शिष्टाचार एवं संस्कार से संबंधित अनेक आवश्यक बातें बताई । विद्यालय के प्रिंसिपल के के वर्मा द्वारा भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों को किए जाने वाले सामाजिक कार्यों हेतु आभार व्यक्त किया गया और आशा व्यक्त की कि इस वर्ष भी हमारे विद्यालय द्वारा भारत विकास परिषद की होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर सहभागता की जाएगी ।अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । आज के इस कार्यक्रम में रामौतार मिश्रा संरक्षक, वीरेश वार्ष्णेय अध्यक्ष, अजय कुमार सक्सेना सचिव, रविंद्र कुमार उपाध्याय कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष एवं रविंद्र कुमार वार्ष्णेय सदस्य ने सहभागिता की ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights