मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Home / Archive

States

July 12, 2021

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म , इस दिन हो सकते हैं जारी

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड के सभापति और निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय…

July 12, 2021

जनसंख्या नियंत्रण बिल संसद के मानसून सत्र में पेश होगा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के जनसंख्या नियंत्रण बिल पर चर्चा के बीच संसद के मानसून सत्र में भी पूरे देश के लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल पर…

July 11, 2021

फिर से लगी सिलेंडर में आग,बड़ा हादसा टला

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में कब्रस्तान के निकट आज खाना पकाते हुए एक घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। सिलेंडर के आग पकड़ते ही परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे घर के बाहर नाली में फेंक दिया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बाद में पहुंची पुलिस ने सिलेंडर की आग को बुझाकर शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला संख्या आठ निवासी राशिद अल्वी के घर पर आज रविवार की दोपहर गैस के चूल्हे पर घर की महिलाएं खाना पा रही थी। अचानक से गैस सिलेंडर के ऊपर आग लग गई। जिसने धीरे-धीरे भंयकर रुप धारण कर लिया। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। घर के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर आग पर वह काबू नहीं पा सके। जिसके बाद सिलेंडर को घर के बाहर नाली में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलते हुए सिलेंडर की आग को बुझाकर शांत किया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।

July 11, 2021

जनसंख्या वृद्धि अवसरों को खा जाती है:आचार्य रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज के तत्वावधान में यज्ञ मंदिर में विशेष यज्ञ आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ करते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि निश्चित ही संसाधनों का अतिक्रमण है। जनसंख्या वृद्धि अवसरों को खा जाती है। बेरोजगारी से लेकर भ्रष्टाचार तक जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम हैं। हमें इस पर शीघ्र गंभीरता से विचार करना होगा और चीन, जापान की तर्ज पर कानून बनाने होंगे। प्रज्ञा आर्य, मास्टर साहबसिंह ने भजन सुनाए। तृप्ति आर्य, मोना आर्य, ईशा आर्य, अंजली आर्य ने वेद पाठ किया। इसके पश्चात राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा के केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर खुशी मनाई और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। इस मौके पर अनिल कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार, पंजाब सिंह, दिनेश कुमार, दीपक कश्यप, विचित्रपाल सिंह, प्रिंस आदि मौजूद रहे। 

July 11, 2021

टूटी लाइन न जुड़ी तो गुस्साएं लोगों ने किया प्रदर्शन

कई दिनों से टूटी पड़ी है बिजली की जर्जर लाइन   बिल्सीनगर के मोहल्ला संख्या चार की दलित बस्ती में जर्जर होकर टूटी पड़ी हाईटेंशन के तार न जोड़े जाने से गुस्साए लोगों ने आज रविवार को सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र तार जुड़वाने की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि कई दिनों से उनके मोहल्ले में हाईटेंशन के तार टूटे पड़े हुए हैं। जिसकी बजह से यहां हर समय कोई ने कोई अप्रिय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज इसी लाइन की चपेट में एक भैंस आ गई। गनीमत यह रही कि उस समय नगर की बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि बिजली आपूर्ति आ रही होती तो भैंस करंट लगने से मर सकती थी। मोहल्ले वालों का कहना है इस संबंध में उन्होने कई बार बिजलीघर के अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। टूटी पड़ी लाइन के कारण यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसी को लेकर मोहल्ले के यामीन, अशोक कुमार, वाजिद हुसैन, अनीश अहमद, आले हसन, जफरुद्दीन अली, राजेश कुमार, चंद्रकेश, वसीम अहमद, शमशाद हुसैन आदि ने सड़कों पर आकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र लाइन जोड़े जाने की मांग की। इधर जई धर्मात्मा सिंह ने बताया कि उक्त मामले की मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई जा रही है। उसके बाद लाइन को ठीक कराया जाएगा। 

July 11, 2021

देश की बढ़ती जनसंख्या विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा :CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति के मसौदे का विमोचन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…

July 11, 2021

अधिकतर स्कूलों मे लटके रहते है ताले प्रदेश सरकार का आदेश भी नहीं मानते अध्यापक

सहसवान – उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खोलने के आदेश दिए हैं लेकिन स्कूल स्टाफ द्वारा…

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights