मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म , इस दिन हो सकते हैं जारी

July 12, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड के सभापति और निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय ने संभावना जताई है कि रिजल्ट 15-16 जुलाई तक आ सकता है. बोर्ड में इसकी तैयारियां चल रही हैं. इससे पहले भी यूपी के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे. इस बार रोल नंबर जारी न होने के कारण रिजल्ट एनरोलमेंट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर से चेक होगा. यूपी बोर्ड एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देगा. जिन छात्रों को अपना एनरोलमेंट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर ज्ञात नहीं होगा, उन्हें रिजल्ट अपने स्कूल में जाकर चेक करना होगा.

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र दे सकेंगे परीक्षा

बता दें कि यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों को इस बार बिना परीक्षा के प्रमोट किया जा रहा है. जो छात्र रिजल्ट तैयार करने के फॉर्मूले से संतुष्ट नहीं होंगे वह परीक्षा दे सकेंगे. इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. आने वाले समय में जब परिस्थितियां सामान्य होंगी तो इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षा देकर अपना परिणाम सुधार सकेंगे. परीक्षार्थियों से लिया गया परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. छात्र अगली बोर्ड परीक्षा में बिना परीक्षा फीस के शामिल हो सकते हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights