बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हुई इंग्लिश कैलीग्राफी प्रतियोगिता
बिल्सी : आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में इंग्लिश कैलीग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा PG से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अक्षरों में मोती जड़कर अपने सुंदर लेखन का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने लेखन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंग्लिश कैलीग्राफी में विद्यार्थियों के स्वच्छ लेखन पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों ने कौशल का प्रदर्शन करते हुए कैलीग्राफी (सुलेख) के सुंदर और मानक रूप की प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता में कक्षा PG से कार्तिक, कक्षा NC से अयांश, अहान खान,...
