मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कृषि पोषको को पर हो शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति -जिलाधिकारी

May 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ विद्युत उपकेंद्रों के अतिभारित होने से उपभोक्ताओं व किसानों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों की फसलें सूख रही है। जिलाधिकारी ने प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ को जनपद बदायूं के ओवरलोड 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति किए जाने के संबंध में पत्र प्रेषित किया है।जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनपद बदायूं के अंतर्गत वितरण खंड द्वितीय बदायूं के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दातागंज ग्रामीण एवं बिनावर जो 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र नवादा से पोषित हैं तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र उसावा एवं ककराला जोकि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र उसावा से पोषित हैं एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नागरझूना जोकि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र हैदलपुर से पोषित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उक्त उपकेंद्र अतिभारित हैं जिस कारण से इन केंद्रों से निर्गत 11 केवी पोषकों को ब्रांच काटकर विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिस कारण से उपभोक्ताओं व किसानों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों की फसलें सूख रही है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ को जनपद बदायूं के उक्त ओवरलोड 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति किए जाने के संबंध में पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि दो शिफ्टों में शासन की मंशा अनुरूप कृषि पोषको को 10-10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा सके। उन्होंने पत्र के माध्यम से प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बताया कि जनपद बदायूं के उक्त 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने हेतु कहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights