मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

सौहार्द और भाईचारे को ज़िंदा रखने के लिए अपने भीतर के राक्षस को मारना ज़रूरी

July 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा थिएटर अड्डा द्वारा चल रहे द्वितीय 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के 15 वें अंतिम दिन युगांधर थिएटर बरेली ने मोहित सक्सेना द्वारा लिखित एवं सुशील सक्सेना द्वारा निर्देशित नाटक राक्षस का मंचन किया। लोक खुशहाली चैरिटबल ट्रस्ट सभागार में नाटक राक्षस के माध्यम से दिखाया गया कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर एक राक्षस रहता है जो समय समय पर अपना सिर उठा कर समाज मे उत्तेजना का माहौल पैदा करने से नही चूकता है। नाटक की शुरुआत दंगे से होती है। एक स्थान पर फंसे दो व्यक्ति और एक युवती दंगा खत्म होने का इंतज़ार करते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी दौरान तीनो आपस मे बाते करते है लेकिन वार्तालाप के दौरान अपनी अपनी पहचान छुपाये रखते है इस डर से की कही दंगे से उपजा साम्प्रदायिकता का राक्षस उनके बीच न आ जाये। नाटक से लेखक ने ये सन्देश देने का प्रयास किया कि किसी भी समस्या का हल दंगे के राक्षस नही है। नाटक के अंत ने सिखाया कि सौहार्द और भाईचारे को ज़िंदा रखने के लिए हमे अपने भीतर के राक्षस को मारना होगा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद पागरानी और पार्षद राजेश अग्रवाल व पवन सक्सेना ने दीप प्रज्वलित करके किया। नाटक में सुशील सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह, उषा सिंह, मानव सक्सेना, राजेन्द्र सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, कृष्णकांत अग्निहोत्री, अंशुल चौहान, अंकुर, अतुल, चांदनी, मोहित सक्सेना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। कार्यक्रम मे शालिनी गुप्ता, शुभी, अजय गौतम, सुशील, मोहित, वरिष्ठ कवि रोहित राकेश, मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारतीय, महेंद्र पाल राही का विशेष सहयोग रहा। अंत में थियेटर फेस्ट के संयोजक शैलेन्द्र आज़ाद ने पिछले 15 दिनों में लगातार आने वाले दर्शकों व सहयोगियों का आभार प्रकट किया और नाट्यकला के प्रति उनके समर्पण और लगाव की भूरि भूरि प्रशंसा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights