मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म ‘बनीहुड’ ने बाजी मारी

May 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म बनीहुड का जलवा कांस में डंका बजा जा रहा है। एक निर्देशक के रूप में उनके काम को अब पूरी दुनिया ने सराहा है। उनकी यह एनीमेशन फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल-2024 के लिए चुनी गई थी। 23 मई को इसकी स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई। जहां इस फिल्म को ला  सिनेफ कैटेगिरी में तीसरा प्राइज मिला है।मेरठ से शुरुआती पढ़ाई के बाद मानसी ने निफ्ट दिल्ली से अपनी आगे की पढ़ाई की। कोरोना के समय उनका झुकाव रचनात्मकता की तरफ हुआ। इसके बाद उन्होंने स्टॉप-मोशन एनिमेशन में अपनी पढ़ाई की। मानसी का यह प्रेम उनको यूके के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल में मास्टर्स प्रोग्राम डायरेक्टिंग एनीमेशन की तरफ ले गया। यहां केवल दस छात्रों में मानसी का चयन हुआ था।  इसी वर्ष फरवरी में निर्मित ‘बनीहुड’ को मानसी खुद का ही आत्म-साक्षात्कार मानती हैं। नौ मिनट की इस रोलरकोस्टर यात्रा में उन अनुभवों को शामिल किया गया है, जिनसे हम अपनी जिंदगी में रूबरू होते हैं। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे हम अपनों को सुरक्षित करने के लिए झूठ तक का सहारा लेते हैं। कठिन समय में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए छल भी व्यवहार में शामिल हो जाता है। यही अनुभव थे जिनसे उन्हें बनीहुड का आइडिया आया।इस फिल्म की अनूठी दृश्य शैली एक नया दृष्टिकोण भी दर्शकों को देती है। यही इस एनीमेशन फिल्म के कांस में चयन का कारण भी बना। मानसी अभी यूके में अपनी एनीमेशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।इसके अलावा वह एक निर्देशक के रूप में अपने काम को और अधिक निखारने में भी जुटी हुई हैं। मानसी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा को पहुंचाना अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights