डेढ़ माह से नहीं आ रहा सफाई कर्मचारी शराब के नशे में रहता है टुल्ल

WhatsApp-Image-2024-04-30-at-18.20.55-1-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव। स्वच्छ भारत अभियान को एक सफाई कर्मचारी डेढ़ माह से पलीता लगा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि
डेढ़ माह से यह सफाई कर्मचारी सफाई करने नही आ रहा है और हर समय शराब के नशे में टुल्ल रहता है
गांवों में इन दिनों सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है अधिकांश गांवों में सफाई कर्मचारी सफाई करने नही पहुंच रहे हैं अधिकतर सफाई कर्मचारी ब्लाक पर रहकर बाबूगिरी कर रहे या फिर माननीयों के यहां फाइलें पलट रहे हैं। और गांव की सफाई व्यवस्था राम भरोसे बनी हुई है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव करौतिया में ग्रामीणों के मुताबिक तैनात सफाई कर्मचारी डेढ़ माह से सफाई करने नही आ रहा है गांव की नालियां बजबजा रही हैं गांव में गंदगी फैली हुई है मच्छर पनप रहे हैं ग्रामीणों को संक्रमण रोग फैलने का डर सता रहा है । मंगलवार को ग्रामीणों ने खुद फाबड़ा और झाड़ू उठाकर सफाई करना शुरू कर दी । और गांव में सफाई कर्मचारी न आने से उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से शिकायत कर सफाई कराने की मांग की । इस संबंध में एडीओ पंचायत खालिद अली का कहना है कि शिकायत मिली है सफाई कर्मचारी दो महीने से नहीं पहुंच रहा है पिछले महीने का वेतन भी रोका गया था इस माह का भी वेतन रोक दिया है कार्यवाही के लिए डीपीआरओ को लिखा है कार्यवाही लंबित है सफाई कर्मचारी हमेशा शराब के नशे में रहता है ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights