मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 30.6 °C बारिश · बदायूँ
सुर्खियाँ
Hariyana

अब शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम में लोगों के पास महज दिन के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक का वक्त- अनिल विज

April 24, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चंडीगढ़।  अब शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम करने के लिए हरियाणा में लोगों के पास महज दिन के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक का वक्त है. यह बात एक सवाल के जवाब में हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज ने कही. उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उसमें तय वक्त में यह करना मजबूरी है. आपको याद दिला दें, ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि हरियाणा सरकार ने 6 बजे के बाद मेडिकल और राशन की दुकानें छोड़कर बाकी सारी दुकानें बन्द करने का आदेश जारी किया है. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगर 6 बजे के बाद किसी को भी कोई कार्यक्रम करना है तो उसके लिए SDM से इजाजत लेनी होगी, लेकिन यह कार्यक्रम भी नाइट कर्फ्यू शुरू होने से पहले निपटाने होंगे.

आपको याद होगा कि बीते दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने LIVE प्रसारण करवा दिया था. इस मामले पर अनिल विज ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल देश की किसी भी व्यवस्था को नहीं मानते और सभी व्यवस्थाओं के उल्लंघन करते हैं. विज ने कहा कि गोपनीय बैठक में ऐसा करके केजरीवाल ने बड़ी हिमाकत की है.

विज ने कहा, सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह फिट
हरियाणा में बीते रोज रिकॉर्ड 11500 कोरोना के मामले सामने आए. ऐसे में क्या हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, इस सवाल के जवाब में विज ने कहा कि जैसे मामले बढ़ रहे हैं, वैसे ही हरियाणा में व्यवस्थाएं बढ़ा रखी हैं. विज ने कहा कि हरियाणा में पर्याप्त संसाधन हैं. विज ने बताया कि हरियाणा में अगर कहीं समस्या आ रही है तो वह निजी अस्पतालों में आ रही है. सरकारी अस्पतालों के पास हर चीज की पूरी तैयारी है. लेकिन निजी अस्पतालों की अपनी सीमा है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि कोविड मामलों को लेकर सरकार ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, वह काम तो कर रहा है. लेकिन अगर लोग फोन न उठाये जाने की शिकायतें कर रहे हैं, तो ऐसे में इसकी जांच करवाई जाएगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights