मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.2 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उमंग कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

September 23, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें अपनी दक्षता प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में ‘उमंग-एक पहचान’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डायट परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिले के सभी विकास क्षेत्रों एवं नगर क्षेत्र से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्तर पर कहानी सुनाओ, बाल कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, डिबेट, डिक्टेशन एवं भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, ज्ञान, अभिव्यक्ति एवं भाषायी दक्षताओं का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं का अवलोकन करने पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी शिंगला ने बच्चों की प्रस्तुतियां देखीं और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और उसे व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतियोगिताओं के पारदर्शी एवं व्यवस्थित आयोजन की भी सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन डायट प्राचार्य राकेश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आयोजकों ने प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights