मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी

April 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटेरटेनमेंट। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन सलमान खान के घर के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात ने मुंबई पुलिस को हिलाकर रख दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हमले की साजिश कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने रची थी। अमेरिका में अनमोल बिश्नोई ने पूरा प्लान तैयार किया और फिर मुंबई में शूटरों ने इस हमले को अंजाम दिया। इस बीच पुलिस को भी बड़ी सफलता मिल गई है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। एंटेरटेनमेंट (News) जगत के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक अपडेट सामने आया है। बता दें कि इस हमले के बाद से ही पुलिस हरकत में आ गई थीं। अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उन्होंने फायरिंग करने वालों की मदद की थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुष्टि होनो के बाद पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार भी कर सकती है। वहीं अब हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसके बाद पुलिस अब इन शूटर्स की तलाश कर रही है। बताते चलें कि सलमान खान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार धमकी मिल चुकी है। ऐसे में सरकार ने सलमान को वाई प्लस सिक्योरिटी दी है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पुलिस कब तक उन शूटर्स को गिरफ्तार करती हैं जिन्होंने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। मालूम हो कि सलमान खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी सिकंदर को लेकर अपडेट दिया है। भाईजान ने बताया कि उनकी ये फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights