मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

लौकी गर्मी में खाना काफी फायदेमंद होता है

April 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसलिए ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करें। ऐसा ही एक फूड है, लौकी। लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसकी वजह से इसे गर्मी में खाना काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से सेहत से जुड़े अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, गर्मियों में लौकी खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं। लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेटेड होने से बचाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसलिए गर्मी में इसे खाने से काफी फायदा मिलता है। लौकी में कैलोरी काफी कम होती है, जिसकी वजह से इसे खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है। साथ ही, इसमें कई विटामिन और आयरन, मैग्नीशियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। इसलिए लौकी को अपनी वेट लॉस करने के सफर में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। लौकी बॉडी को डिटॉक्स करता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। बॉडी में टॉक्सिन इकट्ठा होने की वजह से एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, लौकी में विटामिन-सी और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो त्वचा को रीजुविनेट करने में मदद करते हैं। लौकी खाने या इसका जूस पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स साफ होते हैं, जिससे लिवर फंक्शन बेहतर होता है और पूरी सेहत को भी फायदा मिलता है। लौकी में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए लौकी खाने से आपकी पाचन अच्छा होता है और ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होती हैं। लौकी में सोडियम और पोटेशियम की मात्रा काफी कम होती है, जिस वजह से यह किडनी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए लौकी खाने से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन लौकी खाने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, लौकी में एक प्रकार का कंपाउंड होता है, जो तनाव कम करने में मदद करता है। साथ ही, तनाव कम होने की वजह से बेहतर नींद भी आती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights