मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत वृहद चिकित्सा शिविर संपन्न

October 11, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महावीर निर्वाण समिति (रजि.), बरेली द्वारा संचालित भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत रविवार को रामपुर गार्डन स्थित जैन मंदिर परिसर की महावीर वाटिका में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में सर्वसमाज के नागरिकों के लिए चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क औषधियाँ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। शिविर का उद्देश्य केवल रोगियों का उपचार एवं परामर्श करना ही नहीं, बल्कि लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों की समय रहते पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी रहा।शिविर में कान-नाक-गला रोग, दंत रोग, फिजिशियन, त्वचा रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, कैंसर रोग, हृदय रोग, डायबिटीज रोग, आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहे। बड़ी संख्या में आए मरीजों की जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर में HPV वैक्सीनेशन, परिवार नियोजन एवं नारी स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर महिलाओं एवं परिवारों को जागरूक किया गया।
इस विषय पर डॉ. ऊषा जैन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। नेत्रदान के लिए इच्छुक व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही पूर्व की भांति नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महावीर निर्वाण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जैन धर्म की मूल भावना अहिंसा, करुणा, परोपकार और जीवमात्र के कल्याण में निहित है। इसी भावना को व्यवहार में उतारते हुए भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से चिकित्सा सेवा को जनकल्याण का माध्यम बनाया गया है। समिति का प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधाएँ किसी वर्ग, समुदाय या आर्थिक स्थिति तक सीमित न रहें, बल्कि सर्वसमाज के जरूरतमंद नागरिकों तक पहुँचें।
शिविर के सफल आयोजन में केल्विन नेचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड एवं मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम का सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights