भाजपा प्रत्याशी ने बेहद सादगी से भरा नामांकन, पेश की नजीर

WhatsApp-Image-2024-04-12-at-6.17.50-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफीसर व डीएम मनोज कुमार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने ढोल, बैंड या कार्यकर्ताओं का हुजूम न ले जाते हुए सादगी की नजीर पेश की। इससे पहले दुर्विजय शाक्य शहर से सटे गांव नगलाशर्की स्थित नगला शक्तिपीठ भी गए और माता रानी के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद मांगा। नामांकन के पहले दिन ही दुर्विजय सिंह शाक्य ने मुहूर्त निकलवाकर अपना नामांकन का एक सेट दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब 18 अप्रैल को बाकी सेट प्रदेशाध्यक्ष, जिला नेतृत्व एवं जनता जनार्दन के नेतृत्व में जमा करेंगे। साथ ही जनसभा भी होगी। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यहां इम्प्लाइमेंट के साथ डेवलेपमेंट उनकी प्राथमिकता रहेगा। सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि शिवपाल यादव माननीय सांसद संघमित्रा मौर्य को अपने पक्ष में बता रहे हैं लेकिन वह पहले अपने घर की लड़ाई तय कर लें। वो चुनाव लड़ेंगे या उनका बेटा लड़ेगा, यह तय नहीं है। दोनों में किसी का टिकट होगा भी या नहीं यह भी पक्का नहीं है। वो संघमित्रा की फिक्र क्यों कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा सरकार ही है जो बदायूं से 95 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस वे निकला है। यह एक्सप्रेस वे यहां के व्यापारी से लेकर आम आदमी को उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा आम आदमी की पार्टी है और पिछड़ों का सहारा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश विकसित होने के मार्ग पर अग्रसर है। इससे पहले की सरकारों ने केवल देश को कर्ज में डुबोने का काम किया। यहां की जनता को लूटा गया। अब सुशासन आ गया है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, राजीव सिंह गौर एड०, संजीव शर्मा एड०, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights