मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 18.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

देश का विकास, प्रदेश का भयमुक्त माहौल केवल भाजपा में संभव केशव प्रसाद मौर्य

April 12, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधानसभा सहसवान के माहेश्वरी भवन व विधानसभा बिल्सी के उझानी में स्थित भगवानदास पैलेस में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां स्थानीय नेताओं ने बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है। सपा सफा हो गई है। 2024 के बाद समाजवादी पार्टी को कोई खोज न पाए। चार जून को सपा, बसपा व कांग्रेस का 11 बजे ही 12 बज जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा। सपा का नारा था खाली प्लाट हमारा, खाली मकान हमारा। आज हमारी सरकार में किसी की गुंडई करने की हिम्मत नही है। सपा कहती है कि कुछ का साथ-दंगाइयों का विकास । कुछ का साथ -माफिया का विकास। अखिलेश यादव आजकल ट्विटर पर चुनाव लड़ रहे हैं और ऐसा लगता है कि ट्विटर पर वह बहुत बड़े सुशासन वाले नेता हो। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि चाचा प्रत्याशी और चाचा भतीजे से कहते हैं कि बेटा प्रत्याशी। यह केवल बदायूं का हाल नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश में सपा, सफा है। हमने कहा था कि हम सुशासन देंगे और हम रामराज ले आए हैं कोई गुंडई नहीं कर सकता । 2014 में समाजवादी जीत गई थी मगर उसका बदला 2019 में बदायूं के लोगों ने पूरा कर दिया और भाजपा जीती । भाजपा की आंधी चल रही है पहले तो साथ-साथ लड़े थे तो कुछ नहीं कर पाए अब तो छोड़ ही दो। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ही ऐसी सरकार है, जिसमें हर तबके को लाभांवित करने वाले योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र तक गारंटी से पहुंचता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पिछले दिनों ही गांव-गांव पहुंची और पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। ऐसा कभी किसी ने पहले नहीं देखा हो। क्योंकि माननीय मोदी जी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और उनका संकल्प देश के हर व्यक्ति का सपना है। इस सपने को पूरा करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मैं आपका बेटा-आपका लाल सदैव आपके साथ खड़ा है। मैं यहां का साँसद नहीं आप सभी कार्यकर्ता सांसद होंगे। मैं तो एक सामान्य कार्यकर्ता ही रहूंगा और आपके मान सम्मान के लिए सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा। हमारे सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता स्वयं को मोदी, योगी और दुर्विजय मानकर चुनाव लड़े। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर ने सम्बोधित करते हुए कहा बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पार्टी की रीढ़ है। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। सभी बूथ अध्यक्षों से उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि मौजूदा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर सबक सिखाया जा रहा है। देश व खासकर उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सीधे जेल भेजा जा रहा है। हर तबका सुरक्षित महसूस कर रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मौजूदा सरकार में गरीब हो या अमीर हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसान हो या साहूकार। सभी को भयमुक्त माहौल में सांस लेने का अधिकार है और यह अधिकार केवल भाजपा शासन में ही देशवासियों को मिला है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि केवल मोदी सरकार ही वो सरकार है, जिसने देश की आजादी के बाद उसे विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। विरोधी दलों की सरकारों ने केवल देश को गर्त में ले जाने और अपनी जेबें भरने का काम किया। इसका गवाह वो काला धन है जो विदेशी बैंकों में जमा है। अब मोदी सरकार ने उनके कारनामे उजागर करना शुरू किए हैं तो ये विरोधी दल बौखलाकर संगठित हो गए हैं। लेकिन देश की जनता जानती है कि सही क्या है और गलत क्या। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, एमएलसी वागीश पाठक, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, पूर्व प्रत्याशी डीके भारद्वाज, पूनम अग्रवाल ने सम्बोधित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights