शादी से पहले कितनी बार टूटा अक्षय कुमार का दिल

WhatsApp-Image-2024-04-07-at-5.02.11-PM-5-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड। जब भी बेस्ट कपल्स की बात होती है तो एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का जिक्र जरूर होता है। दोनों इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल्स में गिने जाते हैं। अक्षय और ट्विंकल काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना जानते हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी, 2001 में शादी की थी। इस कपल को एक-दूसरे का साथ देते हुए पूरे 23 साल बीत गए हैं। अब इतने सालों बाद खिलाड़ी कुमार ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया है, जिसे सुन फैंस भी काफी हैरान है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अभिनेता फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। अब हाल ही में द रणवीर शो पॉडकास्ट में शामिल हुए। जहां उन्होंने अपने कुछ ब्रेकअप से पर्दा उठाया। इस शो में अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने ट्विंकल के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले दो-तीन ब्रेकअप किए थे।

इतना ही नहीं एक्टर ने लोगों को ब्रेक अप से उबरने की टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा, “मेरा भी ब्रेक-अप हुआ था, 2-3 बार हुआ है। खिलाड़ी कुमार ने कहा कि वह ब्रेकअप को चैनलाइज करने की ज्यादा प्रैक्टिस करते थे, क्योंकि उन्हें बहुत गुस्सा आता था। इसलिए आपको इसे चैनलाइज करना होगा। उन्होंने आगे कहा, ब्रेकअप से उबरने के लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट किया। खाना भी दबा के खाया। एक मार्शल आर्टिस्ट के लिए ब्रेक-अप से निपटने का यही एकमात्र तरीका है।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करे तो जल्द फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे। जो इस ईद यानी 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। मूवी में अक्षय के साथ-साथ टाइगर, मानुषी छिल्लर और टाइगर की अलाया एफ भी नजर आएंगी।  इसके अलावा अक्की हेरा फेरी 3, वेलकम 3, हॉउसफुल 5 शामिल है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights