मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

चीनी का रोजाना इस्तेमाल के खानपान में सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा देती है

April 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। चीनी का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा देती है। डायबिटीज हो या वजन बढ़ने की समस्या, आपको चीनी का अत्यधिक सेवन करने से कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी हर चीज में दबाकर चीनी का यूज करते हैं, तो हम आपके लिए इसके कुछ हेल्दी ऑप्शन्स लेकर आए हैं। आइए जान लीजिए इसके बारे में। गांव वगैरह में आज भी लोग गुड़ का सेवन अधिक करते हैं। बता दें, कि चीनी की बजाय इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। डाइट में इसे शामिल करने से आप कई केमिकल्स से खुद को दूर कर सकते हैं। चाय या अन्य पेय पदार्थों में भी आप चीनी की जगह गुड़ का यूज कर सकते हैं। चीनी की तुलना में डेट शुगर में कई न्यूट्र‍िश‍न्स मौजूद होते हैं, जो आपको चीनी के सेवन से नहीं मिल सकते हैं। खजूर हर मामले में पौष्टिक होते हैं, और इनमें नेचुरल चीनी होती है, इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इस नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल भी आप चाय-कॉफी समेत कई चीजों में कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह भी आर्टिफिशियल शुगर का एक बेहतर ऑप्शन है। नारियल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होने के कारण भी यह आपकी गट हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखता है। यह भी रिफाइंड शुगर का एक हेल्दी अल्टरनेटिव है। स्टेविया के पौधे की पत्तियों से तैयार यह शुगर, चीनी के मुकाबले कई गुना ज्यादा मीठा होता है, लेकिन इसमें कोई कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स या आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट नहीं पाए जाते हैं। ऐसे में फीकी चाय से बेहतर है कि आप इसका सेवन कर सकते हैं। पौधों के रस से बनाया गया मेपल शुगर भी कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है। चीनी की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ऐसे में यह भी एक बढ़िया विकल्प तो है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights