मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कांग्रेस में हुए शामिल, प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

April 2, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा के पूर्व विधायक उज्जवल रमण सिंह ने मंगलवार दोपहर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वह प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि  प्रयागराज नेहरू परिवार का गृह क्षेत्र रहा है। वहां से उज्जल रमण का आना पार्टी के लिए अहम है। उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। वह सपा में लंबे समय तक रहे। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करेंगे।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उज्जवल रमण के आने से पार्टी को ताकत मिली है। उनके साथ मिलने से पूरे प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि गठबंधन के तहत प्रयागराज में नई इबारत लिखी जाएगी।उज्जवल रमण ने कहा कि संविधान खतरे में है। जनतंत्र खतरे में है। भाजपा का विरोध करने के लिए हम सभी एकजुट हैं। दोनों दलों के नेताओं का विश्वास मिला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के आधार पर प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।। कोशिश होगी कि प्रयागराज सीट उनकी झोली में डाल सकूं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights