मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 9 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दीपावली पर भाजपा कार्यालय में दिखी भव्य सजावट और दीपों की छटा, पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए

November 9, 2026By admin0 comments
👁 81 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दीपावली पर भाजपा कार्यालय में भव्य दीपोत्सव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जनपदवासियों को दीं सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

प्रकाश पर्व दीपावली पर भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य दीपोत्सव, पूजा-अर्चना कर दीं शुभकामनाएं :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- दीपावली के पावन एवं मंगलमय अवसर पर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी का पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

इसी क्रम में दीपावली के पावन पर्व पर दीपों की जगमगाती रोशनी, आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी झालरों से भाजपा कार्यालय जगमगा उठा। दीपों की आभा से आलोकित कार्यालय का दृश्य अत्यंत सुंदर, आकर्षक एवं भव्य नजर आया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह जीवन में प्रकाश, सकारात्मकता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करने का पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विकास, समृद्धि और नई उपलब्धियों के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में ज्ञान, स्वास्थ्य और सफलता का प्रकाश निरंतर प्रकाशित होता रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, अनसूचित मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा, कार्यालय मंत्री अमित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights