मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 9 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ पुलिस लाइन में 35 हजार दीपों से जगमगाया परिसर, पुलिस परिवार ने मनाया दीपोत्सव

November 9, 2026By admin0 comments
👁 74 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली, पेंशनर्स को मिठाई और शॉल भेंटकर किया सम्मानित

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

बदायूं। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस लाइन बदायूं में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरे पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और 35 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार एवं उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस पर्व को सभी को मिल-जुलकर उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

दीपोत्सव के दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। एसएसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाई वितरित की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं पुलिस पेंशनर्स को मिठाई एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights