मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 9 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रजा ने शहर को दिया रोशनी का तोहफा

November 9, 2026By admin0 comments
👁 81 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

103 डेकोरेटिव पोल और आक्टागोनल पोल लाइटों का किया उद्घाटन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लालपुल से शहीद भगत सिंह चौक तक सड़क आधुनिक एलईडी लाइटों से हुई जगमगबदायूं। दीपावली के पावन पर्व पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा ने शहरवासियों को रोशनी का खास तोहफा दिया। नगर को आकर्षक और जगमग बनाने की दिशा में नगर पालिका की ओर से लालपुल चौराहे से खेड़ा नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक डेकोरेटिव पोल और आक्टागोनल पोल लाइटें लगवाई गई हैं। इन आधुनिक एलईडी लाइटों का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से लालपुल, संगीता चौक, मढई चौक और पथिक चौक पर आयोजित समारोह में बटन दबाकर किया। लाइटें शुरू होते ही पूरा मार्ग आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा।पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा कि शहर में जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। डेकोरेटिव पोल और आक्टागोनल पोल
लाइटें लगने से रात में राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सड़क स्पष्ट दिखाई देने से दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि दीपावली पर शहरवासियों को यह सौगात दी गई है। नगर को सुंदर, स्वच्छ और रोशनी से जगमग बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और मार्गों को भी आधुनिक लाइटों से रोशन किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।इस कार्यक्रम में सभासद अली अल्वी, मुकेश साहू, अनवर खां, श्याम साहू, मनोज कश्यप, भूरे पीर जी, मुशाहिद, समर खां, वसीम सैफी, अनीस सिद्दीकी, मोहतशाम सिद्दीकी, छोटू, बब्लू, लालू समेत कई लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights