मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 9 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घर-आंगन

November 9, 2026By admin0 comments
👁 70 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्रीराम नगर कॉलोनी में मनोज गुप्ता ने आयोजित किया दीपावली उत्सव, पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बच्चों के साथ उठाया आतिशबाजी का आनंद

फुलझड़ियों और पटाखों से देर रात तक गूंजते रहे गली-मोहल्ले, घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से हुआ लक्ष्मी-गणेश पूजन

बाजारों से लेकर कॉलोनियों तक दिखाई दिया दीपोत्सव का उत्साह, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

बदायूं। जिलेभर में दीपावली का पर्व परंपरागत श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों, आकर्षक लाइटों और सजावटी उपकरणों से सजाया। शाम होते ही शहर से लेकर देहात तक रोशनी का अद्भुत नजारा दिखाई देने लगा। घरों की छतों, बालकनियों, मुख्य द्वारों और बाजारों में जगमगाती रोशनी ने दीपोत्सव की खुशियों को और बढ़ा दिया।

दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन किया। शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीपक जलाए गए। मिट्टी के दीयों की रोशनी और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से वातावरण पूरी तरह दीपावली के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

शाम ढलते ही बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, अनार और अन्य आकर्षक आतिशबाजी जलाकर दीपावली की खुशियां मनाईं। युवाओं ने भी पटाखे छोड़कर त्योहार का आनंद लिया। देर रात तक शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के बीच दीपावली का उल्लास देखते ही बन रहा था।

श्रीराम नगर कॉलोनी में हुआ विशेष दीपावली उत्सव

शहर की श्रीराम नगर कॉलोनी में समाजसेवी मनोज गुप्ता की ओर से दीपावली उत्सव का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री आबिद रजा और समाजसेवी मनोज गुप्ता ने बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाकर किया। इसके बाद बच्चों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भी बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियों में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल रहा। मनोज गुप्ता के साथ कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग, महिलाएं और बच्चे आयोजन में शामिल हुए। सभी ने मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया, वहीं महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देकर लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights