मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली मंडल में सियासी समीकरण साधेंगे सीएम योगी, दो अप्रैल को तीन जिलों में करेंगे चुनावी शंखनाद

March 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली मंडल के तीन जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तीन जिलों की चार लोकसभा सीटों को साधने के लिए सीएम योगी तीन अलग-अलग जनसभाएं करेंगे। इनके जरिये ही वे इन तीनों जिलों में पार्टी की ओर से चुनावी शंखनाद भी करेंगे।लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के चुनावी रथ के सारथी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली मंडल के पीलीभीत, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट को दो अप्रैल को मथेंगे। सीएम योगी का फोकस मुख्य रूप से बुद्धिजीवी वर्ग को साधने पर होगा। इसमें मुख्य रूप से चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों और सेना के सेवानिवृत अधिकारी सम्मिलित किए जा रहे हैं। दो अप्रैल की सुबह मुख्यमंत्री विशेष विमान से लखनऊ से बरेली के त्रिशुल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पीलीभीत  जाएंगे और यहां से रामा इंटर कॉलेज के सामने मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वे बदायूं के श्याम नगर स्थित लॉन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शरीक होंगे। दोपहर बाद वे हेलीकॉप्टर से बरेली आएंगे और बरेली इंटर कॉलेज में बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के पक्ष के माहौल बनाएंगे।भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के आवास पर हुई। इसमें दो अप्रैल को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने वाले शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रण देने पर चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान को बेहद सधे तरीके से आगे बढ़ाना है। विपक्ष को जनता पहले भी नकार चुकी है, ऐसे में हमें अपनी जीत को बड़ी करनी है। भाजपा पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बरेली इंटर कालेज मैदान का दौरा किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights