भाजपा बदायूँ लोकसभा चुनाव में जीत का नया इतिहास रचेगी -दुर्विजय सिंह शाक्य

WhatsApp-Image-2024-03-30-at-7.30.45-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।आज लोकसभा बदायूँ की बिल्सी विधानसभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष/लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, डीसीबी चेयरमैन जे.के सक्सेना, पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधिवत हवनपूजा कर चुनाव कार्यालय शुभारम्भ किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष/ लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कोई भी चुनाव हो, हमारे बूथ कार्यकर्ता एक प्रत्याशी के रूप में परिश्रम कर अपने बूथ विजय के संकल्प को साकार करते हैं। बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के जनता-जनार्दन व कार्यकर्ताओं का ये उत्साह यह बताता है, कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्येक बूथ पर भारी मतों से विजय बनाकर बदायूँ की जनता नया इतिहास रचेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी का मुख्य आधार हमारे कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल है। भाजपा की कोई ताकत है तो वह बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता है, साथ ही कहा बदायूँ की देवतुल्य जनता लोकसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर भाजपा के कमल को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसमें बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हैं और संगठन की विजय के लिए समर्पणभाव से लगे रहते हैं। मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है, लोकसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व विजय हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम होगा।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बदायूँ लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लें। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव से लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत का नया इतिहास रचेगी।

इस मौके जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी उमेश कठेरिया शरदेन्दु पाठक, ग्रीशपाल सिसोदिया, निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, ओमप्रकाश सागर, शिशुपाल शाक्य, रानी सिंह पुंडीर, गगन राठी, अजय तोमर, के.पी सिंह लोधी, अखिल अग्रवाल, सर्वेश शाक्य, अंकित मौर्य, रेनू सिंह, आदित्य माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, धनकुमार शाक्य, सुधीर, सोमानी, सत्यपाल वार्ष्णेय, वीरपाल शाक्य, भूरे शाक्य, मुनीश राघव, सत्यवीर सिंह, चंचल आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights