बदायूँ में आयकर विभाग के नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया

WhatsApp-Image-2024-03-30-at-1.10.04-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को आयकर से करोड़ो रूपये का नोटिस मिलने पर बदायूँ के कांग्रेसी भड़क गए है। लोकतंत्र पर इस प्रकार के गंभीर हमले और कांग्रेस पार्टी पर जबरन आयकर आतंक थोपे जाने के विरोध में आज शहर के परशुराम चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया एव राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है। आम चुनाव की पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। कल, एक बार फिर आई.टी. विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिली है। पहले ही आई. टी. विभाग ने हमारे बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए उन्होंने कहा 2017-18 में हमारे 14 लाख रुपये के वॉयलेशन के ऊपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 135 करोड़ रुपये कांग्रेस के बैंक खाते से छीनकर ले गए. 2017-18 में ही बीजेपी को 1 हजार 297 लोगों ने करीब 42 करोड़ रुपये का चंदा दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इन लोगों का सिर्फ नाम लिखा और छोड़ दिया. इनकम टैक्स ने इस वॉयलेशन पर अपने आंख पर पट्‌टी लगा ली, लेकिन हमारे 23 सांसदों और विधायकों ने जो 14 लाख रुपये कैश दिए उसके बेस पर हमारे 135 करोड़ रुपये ले गए. जबकि हमने इसमें नाम पता सब कुछ बताया. शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि स्पष्ट रूप से अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई में, आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अगला पूर्व नियोजित, शैतानी अभियान शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी से हजारों करोड़ रूपये के स्पष्ट रूप से अवैध आयकर वसूली सम्बन्धी आठ साल के आयकर रिटर्न आदेश को फिर से पूर्व नियोजित योजना के तहत खोल दिया गया है, जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर एक ज़बरदस्त और हमले के अलावा और कुछ नहीं है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन, शहर उपाध्यक्ष रफत अली, जमशेद तुर्क, अकील खान, ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, अजय सैनी, राजेश, सोमपाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights