मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली

March 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में शुक्रवार को सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है और हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा व सहयोगी दलों के लिए लिया है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आएं। आप सभी को अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जाना है और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा महिला सभा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर (लखीमपुर), पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी (लखीमपुर), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुनीतपाल मोंटी अहलूवालिया (लखीमपुर), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह राना (लखीमपुर), समाजसेवी राजिंदर सिंह नीटा (कानपुर), जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह (फतेहपुर), कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डुमरियागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय (सिद्धार्थनगर), सपा प्रवक्ता जेबा याशमीन (लखनऊ), वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा (लखीमपुर), पूर्व चेयरमैन कल्पना बाजपेयी (लखीमपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights