मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अब व्यापारी हैं सुरक्षित, कहा- आतंकवाद पर हुआ नियंत्रण सीएम योगी

March 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहारनपुर।  पिछले सरकारें सिर्फ परिवार का विकास चाहती थी, मगर मोदी सरकार देश का विकास चाहती और लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मोदी यदि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत की ग्लोबल पॉवर के रूप में दुनियाभर में पहचान होगी और देश की अर्थव्यवस्था और भी अधिक सुदृढ़ होगी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली के स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले पंद्रह दिन से होली के कार्यक्रम देख रहा था। अयोध्या में पिछले कई दशकों से ‘होली खेलो रघुवीरा, होली खेलो रघुवीरा’ के गीत तो सुनाई देते थे, लेकिन दुख होता था कि गत वर्ष तक रामजन्म भूमि पर रामलला नहीं दिखते थे। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद अवसर आया है कि जब अयोध्या में रामलला जी होली खेले हैं। अब भारत का कोई शख्स किसी अन्य देश में जाता है तो उसके साथ सम्मान के साथ पेश आया जाता है। भारत की सीमा सुरक्षित हुई है। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा बेहतर हुई है। उग्रवाद, आतंकवाद नियंत्रण में है। कहा कि पिछली सरकार ने कर्फ्यू दिया और हमने कांवड़ यात्रा दी। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने तुष्टीकरण को नहीं, बिना भेदभाव के लोगों की संतुष्टि को आधार बनाया है। कहा कि अब कैराना में पलायन नहीं होता, व्यापार लगातार आगे बढ़ रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights