दावेदारों को मात देने के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी बुधवार को शहर पहुंचे

WhatsApp-Image-2024-03-27-at-4.36.58-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कानपुर। टिकट हासिल करने की जंग में अन्य दावेदारों को मात देने के बाद कानपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी बुधवार को शहर पहुंचे। दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे रमेश अवस्थी के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे थे। दोपहर में जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आई कार्यकर्ताओं ने योगी-मोदी जिंदाबाद और रमेश अवस्थी के नाम के नारे लगाना शुरू कर दिया। ट्रेन रुकी, तो प्रत्याशी के बाहर आने से पहले ही राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद बाहर आए, जोकि देखने में पहनावे और शक्ल से रमेश अवस्थी की तरह ही नजर आ रहे थे। शास्त्रीनगर और दबौली के उत्साही कार्यकर्ताओं ने उन्हें ही प्रत्याशी समझ लिया और उनके नाम के जयकारे लगाते हुए उन्हें माला और उत्तरी पहनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि, बाद में जब रमेश अवस्थी सामने आए तब उन्हें फूल मालाओं से लादकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights