मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अप्रैल के पहले सप्ताह से पश्चिमी उप्र में रैलियों की शुरूआत करेंगी

March 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अप्रैल के पहले सप्ताह से पश्चिमी उप्र में रैलियों की शुरूआत कर सकती हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो बसपा सुप्रीमो चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत बिजनौर और नगीना में रैली के जरिए करेंगी। वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी छह अप्रैल से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। उनकी पश्चिमी उप्र में कई चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन समाप्त होने के बाद बसपा भी अन्य दलों की तरह चुनाव जीतने की व्यूह रचना करने में जुट गयी है। खासतौर पर पश्चिमी उप्र में, जिसे बसपा का गढ़ माना जाता है, बसपा सुप्रीमो जल्द प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त भी तैयार करनी शुरू कर दी है, जिसमें अधिकतर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जोनल कोआर्डिनेटर और पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद के नाम शामिल किए जाएंगे। पार्टी के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह भी चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे। उनका नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के बसपा अध्यक्षों को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया जा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights