मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

आपका बच्चा भी अक्सर कब्ज का शिकार होता रहता है, तो कुछ घरेलू उपाय

March 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। कब्ज की समस्या ज्यादातर लोगों में होने वाली एक आम समस्या है, जिसका मूल कारण है शरीर में फाइबर की कमी होता है। यह कमी हमारे खानपान में संपूर्ण पोषण के आभाव के कारण होती है। आजकल अधिकतर बच्चों में ये समस्या होने लगी है और इसका कारण अनहेल्दी फास्ट फूड का खाना है। इतना ही नहीं कभी- कभार ये समस्या काफी छोटे बच्चों में भी देखने को मिलती है, जिसकी वजह से वे चिड़चिड़े से हो जाते हैं।साथ ही पेट साफ न होने से ये बच्चे कुछ खा या पी भी नहीं पाते और फिर पेट में दर्द होने से रोते और चिल्लाते हैं। ऐसे में उनका पेट साफ करने के लिए हर समय उन्हें दवाएं देना भी सही नहीं होता। अगर आपका बच्चा भी अक्सर कब्ज का शिकार होता रहता है, जो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से अपने बच्चों को राहत पहुंचा सकते हैं। हमेशा अपने बच्चों को सब्जियों और फलों को पीसकर और अच्छे से पकाकर खिलाएं। 6 महीने से ऊपर के बच्चों को ठोस आहार की जरूरत होती है। इसकी कमी से उनमें फाइबर की कमी हो जाती है और फिर उन्हें कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम होती है। सब्जी और फल फाइबर के अच्छे सोर्स हैं, इसलिए बच्चों को इन्हें जरूर खिलाएं।छोटे बच्चों के पेट के निचले हिस्से की तेल से हल्की मालिश करें। इससे भी उन्हें बहुत जल्दी आराम मिलेगा। 6 महीने से ऊपर के बच्चों के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर उन्हें कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। कभी-कभी बच्चो में पानी की कमी के कारण भी कब्ज जैसी समस्या हो जाती है। इसलिए बच्चों को पानी पिलाते रहें, जिससे उनमें पानी की की कमी नहीं होगी। इसके अलावा आप उन्हें चावल का पानी,फ्रूट जूस, नारियल पानी,सूप, छाछ और दूध भी पिलाते रहें। इसके अलावा बच्चों को गर्म पानी से नहलाने, सेब के रस, एक्सरसाइज आदि के द्वारा भी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाया जा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights