मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

राम चरण और अदाकारा जाह्नवी कपूर की अपकमिंग मूवी ‘आरसी 16’ चर्चा में

March 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड। साउथ सुपरस्टार राम चरण और अदाकारा जाह्नवी कपूर की अपकमिंग मूवी ‘आरसी 16’ चर्चा में हैं। सुपरस्टार राम चरण की ये मूवी अब फ्लोर पर पहुंच गई है। जिसकी आज हैदराबाद में पूजा सेरेमनी रखी गई। अदाकारा जाह्नवी कपूर इस दौरान यहां खूबसूरत साड़ी में देसी गर्ल का लुक लेकर पहुंची थीं। जबकि, सुपरस्टार राम चरण अपनी मूवी गेम चेंजर के ही लुक में नजर आए। दोनों सितारों की इस अपकमिंग फिल्म का कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया गया था। अब इस फिल्म की शूटिंग भी मेकर्स ने शुरू कर दी है। यहां देखें सामने आए जाह्नवी कपूर और राम चरण की तस्वीरें और वीडियोज। बता दें कि अभी तक मेकर्स ने राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया है। इस मूवी को फिलहाल आरसी 16 कहकर ही पुकारा जा रहा है। यानी सुपरस्टार राम चरण के करियर की 16वीं फिल्म। राम चरण और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह पहले से ही सांतवे आसमान पर है। सुपरस्टार राम चरण की इस मूवी का निर्देशन बुची बाबू साना कर रहे हैं। जो साल 2021 में अपनी सुपरहिट मूवी ‘उपेन्ना’ से बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर चुके हैं। इस मूवी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था। इससे पहले निर्देशक बुची बाबू साना ने सुकुमार के साथ राम चरण की ही सुपरहिट मूवी रंगास्थलम में भी काम किया था। वो इस फिल्म के लेखक थे। अभी तक आरसी 16 के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया से निकलकर सामने आ रहीं ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म को मेकर्स इसी साल दिसंबर तक सिनेमाघर पहुंचाने की तैयारी में हैं। हालांकि ये डेडलाइन मेकर्स छू पाएंगे या नहीं। ये देखने वाली बात होगी। सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर निर्देशक बुची बाबू साना की मूवी फिलहाल फ्लोर पर पहुंच चुकी है। जिसके संगीत की जिम्मेदारी संगीतकार एआर रहमान ने संभाली है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights