मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

विटामिन-डी की वजह से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है

March 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। विटामिन-डी हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण विटामिन है। यह शरीर के कई महत्वपूर्ण फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी की वजह से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, धूप में कम से कम समय बिताने की वजह से इस जरूरी पोषक तत्व की कमी लगभग हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिल सकती है। विटामिन-डी की कमी को विटामिन-डी डेफिशिएंसी कहा जाता है। यह शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स को प्रभावित करता है। बच्चों में इसकी कमी काफी खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, विटामिन-डी की कमी से बच्चों की सेहत कैसे प्रभावित हो सकती है और कैसे इसकी कमी को दूर किया जा सकता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, विटामिन-डी कैल्शियम की सही मात्रा को बरकरार रखने में मदद करता है, जिससे ब्लड और हड्डियों में कैल्शियम की कमी नहीं होती और हड्डियां मजबूत रहती हैं। विटामिन-डी के बिना शरीर कैल्शियम और फास्फोरस का इस्तेमाल नहीं कर पाती है। इस वजह से कैल्शियम की मात्रा काफी कम होने लगती है और हड्डियां व टिश्यू कमजोर होने लगते हैं। विटामिन-डी की कमी की वजह से थायरॉइड की समस्या भी हो सकती है। इस कारण से हाइपोपैराथायरॉइडिज्म की समस्या हो सकती हैं, जिस कारण से डिप्रेशन, मसल क्रैंप, थकान आदि की समस्या हो सकती है। बच्चों के लिए यह काफी गंभीर समस्या हो सकती है क्योंकि कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर हड्डियों से कैल्शियम लेने लगता है, जिस कारण से सॉफ्ट बोन्स या रिकेट की समस्या भी हो सकती है। इस कंडिशन में हड्डियां टेढ़ी-मेढ़ी बनती हैं और विकास में रुकावट हो सकती है। विटामिन-डी की कमी की वजह से बच्चों के मानसिक विकास में भी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उनमें इसकी कमी होना काफी खतरनाक साबित हो सकता है हालांकि, कुछ तरीकों से बच्चों में विटामिन-डी की कमी को होने से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
  • बच्चों को रोज कुछ समय के लिए धूप में खेलने भेजें, ताकि स्किन सन लाइट को अब्जॉर्ब कर सके और विटामिन-डी बना सके। इससे उनकी एक्सरसाइज भी होगी और वे एक्टिव रहेंगे, जो उनके स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करें, जिनमें विटामिन-डी मौजूद, जैसे- मशरूम, अंडे की जर्दी, कॉड लिवर ऑयल, फैटी फिश ( साल्मन, सार्डिन, मैकरल आदि)। इसके अलावा फॉर्टिफाइड फूड आइटम्स भी बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights