युवा महोत्सव के चौथे दिन भाषण, पोस्टर,एकल अभिनय एवम पाककला प्रतियोगिता हुई

WhatsApp-Image-2024-02-12-at-19.01.43
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव के चौथे दिन भाषण, पोस्टर , एकल अभिनय एवं पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ अनिल कुमार एवं डॉ राजधारी यादव के निर्देशन में “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर अयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा पांडेय को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर निखिल सिंह चौहान रहे। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से गीतांजलि सिंह एवं अनूप सिंह को मिला। निर्णायक की भूमिका डॉ बबीता यादव, डॉ सारिका शर्मा एवं शशि प्रभा ने निभाई।
डॉ सरिता एवम डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में ” नारी सशक्तीकरण ” विषय पर संपन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से शिव कुमार और आमरीन को मिला। दूसरे स्थान पर स्नेहा पांडेय रही। तीसरा स्थान कोमल सक्सेना एवं सुरभि शर्मा ने प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डॉ संजीव राठौर एवम डॉ प्रेमचन्द के निर्देशन में एकल अभिनय प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान शगुन शर्मा ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर विपिन कुमार रहे। तीसरा स्थान प्रिया को मिला। निर्णायक की भूमिका डॉ गौरव कुमार , डॉ सतीश सिंह यादव एवम डॉ संजय कुमार ने निभाई। डॉ नीरज कुमार एवम डॉ संजय कुमार ने पाककला प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से प्रियंका गुप्ता प्रियंका पाल एवं तान्या देओल रही। दूसरा स्थान संयुक्त रूप से सुहानी गुप्ता एवं बॉबी गुप्ता को मिला। तीसरा स्थान संयुक्त रुप से प्रीति राठोर, तिवारी कमल सक्सेना एवं नीतू शर्मा को प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका डॉ गौरव कुमार,डॉ सचिन राघव एवं डॉ सरिता यादव ने निभाई। मंच संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर डॉ हुकुम सिंह, डॉ पवन शर्मा, संजीव शाक्य, अनुज प्रताप सिंह, इसराक अहमद खान, आर्यन गुप्ता, योगिता यादव, अनन्या मिश्रा, सत्यम दीक्षित, वैष्णवी शर्मा, अंजलि अग्रवाल, शिवानी भारती, दिशा मिश्रा, मुस्कान राना, आकांक्षा सिंह, अंशिका यादव , प्रतीक्षा रानी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights