मोदी के मन में भारत है, वैसे ही भारत के मन में भी मोदी है :- वागीश पाठक

WhatsApp-Image-2023-12-13-at-19.02.52-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। एमएलसी वागीश पाठक ने ब्लॉक अम्बियापुर/बजीरगंज के गढ़ी व कुर्वी गांव में कहा कि भाजपा गरीबों के हित में कार्य करती है। जो कहती है वह करके दिखाती है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आए चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है। यह भरोसा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी कायम रहेगा। जैसे मोदी के मन में भारत है, वैसे ही भारत के मन में भी मोदी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव ने ब्लॉक अम्बियापुर के दाबिहारी गांव में कहा प्रधानमंत्री ने गरीबी को नजदीक से देखा है, साथ ही कहा महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाते हुए देखा था, तो दर्द महसूस करते हुए देश की महिलाओं के लिए उज्जवला योजना ला दी, ऐसे ही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं सरकार द्वारा आप लोगो के लिए चलाई जा रही है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक दातागंज/समरेर के कलौरा व चुटमुरी गांव में कहा डबल इंजन की सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ देश व प्रदेश की जनता तक पहुंचा कर देश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। उसी के निम्मत मोदी की गारंटी वाली गाड़ी योजनाओं के साथ आपके गांव आयी है। पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने ब्लॉक म्याऊ के अभिगांव व नगरिया चिकन में कहा मोदी ने विकास से लेकर आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व गरीब के कल्याण के लिए योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के जीवन में बड़े पैमाने पर बदलाव लाए हैं।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक सालारपुर के तिसंगा व घटबेहटी गांव में उमेश राठौर, ब्लॉक उसावां के अकबरपुर व बुधऊ गांव में एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक बजीरगंज के तालिबनगर गांव में दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक जगत के खिरिया रहलू व गुड़गांव गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक दातागंज के पुरैनी गांव में आकाश वर्मा, ब्लॉक सालारपुर के भीकमपुर गांव में आतिफ निज़ामी, ब्लॉक उझानी के हुसैनपुर पुख्ता गांव में शिशुपाल शाक्य, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, केशव चौहान, अशोक चौहान, मोहर सिंह लोधी, कृष्ण चंद्र शर्मा, पारस गुप्ता, कमलजीत भुरानी, धीरेंद्र पाल गुप्ता, नीतेश जहौरी, विमल श्रीवास्तव, आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights