खूबसूरत बालों का शौक किसे नहीं होता और इसके लिए हम कितनी मेहनत करते हैं

55121
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। खूबसूरत बालों का शौक किसे नहीं होता और इसके लिए हम कितनी मेहनत भी करते हैं। बालों में मास्क लगाना, तेल लगाना और न जाने क्या-क्या नहीं करते, ताकि बाल खूबसूरत लगें। इसमें आमतौर पर, हम ब्यूटी पार्लर या सैलून में जाकर हेयर वॉस भी करवाते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसका आपको काफी भारी खामियाजा झेलना पड़ सकता है। पार्लर में हेयर वॉश करवाने की वजह से, आपको ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम हो सकता है। अगर आपने पहले कभी इस सिंड्रोम का नाम नहीं सुना है, तो आइए जानते हैं, क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम और इसके क्या लक्षण नजर आ सकते हैं। शैम्पू या हेयर वॉश के लिए ब्यूटी पार्लर में आपकी गर्दन सिंक पर रखने की वजह से, ज्यादा खिंच सकती है या खराब सपोर्ट के कारण गर्दन की नस दब सकती है। इस वजह से ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का खतरा हो सकता है। यह दिमाग तक सही तरीके से खून न पहुंच पाने की वजह से होता है। हेयर वॉश के दौरान गर्दन को एक सिंक पर रखा जाता है, ताकि बालों को धोया जा सके। इस सिंक पर गर्दन की नसें दब सकती हैं, जिस वजह से दिमाग तक खून पहुंचने में दिक्कत होती है और स्ट्रोक आ सकता है।दरअसल, स्ट्रोक दिमाग तक ब्लड न पहुंचने की वजह से होता है और हेयर वॉश के दौरान आपकी गदर्न की नस दबने की वजह से ब्लड फ्लो में रुकावट होती है। इस वजह से ब्लड क्लॉट भी हो सकता है, जो ठीक तरीके से ब्लड फ्लो नहीं होने देता। हालांकि, ऐसा होने की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन ऐसा हो सकता है। इसलिए इस बारे में जानकारी हासिल कर, सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
  • हेयर वॉश के दौरान या तुरंत बाद सिर में दर्द शुरू होना
  • चक्कर आना
  • देखने में तकलीफ होना
  • शरीर का कोई हिस्सा सुन्न पड़ जाना
  • कमजोरी महसूस होना क्योंकि दिमाग में ऑक्सिजन की कमी होने लगती है
  • धुंधला दिखना

ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का शिकार बने होंगे, तो ये लक्षण आपको हेयर वॉश के दौरान या उसके तुरंत बाद दिखने शुरू हो जाएंगे। इसका खतरा उन लोगों में अधिक होता है, जो दिल की बीमारी, डायबिटीज, हाइपरटेंशन या पहले भी स्ट्रोक झेल चुके हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि हेल्दी लोग इसका शिकार नहीं बन सकते। इसलिए इसके लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है।

  • हेयर वॉश के दौरान गर्दन को अधिक न खींचे। गर्दन में खिंचाव की वदह से नस दबने का खतरा अधिक रहता है।
  • गर्दन के नीचे सपोर्ट अच्छा सपोर्ट रखें। गर्दन के नीचे कोई सहारा न होने की वजह से आपकी गले की नस में तकलीफ हो सकती है। इसलिए अगर आपको हेयर वॉश के दौरान गर्दन में कोई भी तकलीफ महसूस हो, तो पार्लर में बताएं और उसे ठीक करवाएं।
  • गर्दन अगर सिंक के किनारे से दबती हुई महसूस हो, तो तुरंत उस पोजिशन को बदलें और सिंक पर बेहतर सपोर्ट देने के लिए बोलें।
  • दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन या अन्य दूसरी बीमारी से पीड़ित लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights