बालों को लंबा,काला, घना और चमकदार बनने के साथ-साथ उन्हें झड़ने से रोकता है

4521-3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। भृंगराज का उपयोग आयुर्वेद में जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल बालों और स्किन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह शरीर में होने वाले वात और कफ दोषों को भी खत्म करने में मदद करता है। एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर भृंगराज का तेल बालों को लंबा,काला, घना और चमकदार बनने के साथ-साथ उन्हें झड़ने से रोकता है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं। अगर आप दो मुंहे बाल से भी परेशान हैं, तो भृंगराज का तेल लगा सकते हैं। यह तेल स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं, भृंगराज का तेल हमारे लिए कैसे लाभदायक है। भृंगराज दो से तीन मीटर तक का पौधा होता है। जिसकी दो वरायटी है, जिसमें एक में सफेद फूल वाला पौधा होता है और दूसरा नीले फूलों वाला पौधा होता है। इन्हीं के अर्क से दवाइयां और तेल बनाया जाता है और हर तरह की बीमारियों को कम करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। भृंगराज का तेल असमय सफेद होने वाले बालों को फिर से काला बनाता है, साथ ही हेयर फॉल की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। भृंगराज के तेल में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो सिर दर्द और माइग्रेन की प्रॉब्लम से राहत दिलाता है। अगर आप स्ट्रेस से परेशान हैं, तो भृंगराज के तेल से जरूर मालिश करें। भृंगराज का अर्क और तेल एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों का खजाना होता है, स्किन पर इसे लगाने से ठंडक पहुंचता है। इससे सोरायसिस, जिल्द की सूजन, ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। भृंगराज हमारे शरीर में पाचन प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है।ये पित्तदोष से मुक्ति दिलाता है। इससे गैस्ट्रिक अल्सर, मतली, पेचिस जैसी पाचन समस्याओं से आराम मिल सकता है। भृंगराज हमारे नर्वस सिस्टम की रक्षा करते हुए ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, जिससे अल्जाइमर में होने वाली मेमोरी लॉस से राहत पा सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights