मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 26.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सुरक्षा के ठोस कदम देश की जनता को बताने पड़ेंगे

December 11, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इटावा। अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई बात नहीं बनती है, लेकिन कुछ लोग यह समझते हैं कि जिस भावना से 370 लागू हुई थी। उस भावना के पक्ष में निर्णय नहीं है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सभी उसे मानेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी के एक नेता की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। इसको सभी मानेंगे। सरकार की ओर से सीमा की सुरक्षा के ठोस कदम को लेकर देश की जनता को बताने पड़ेंगे, चीन के लोग अंदर आ गए हैं। आगे कहा कि कश्मीर कि विधानसभा की कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। कब भरी जाएंगी, पीओके का कुछ हिस्सा आपका नहीं हैं, लेकिन पीओके को आप स्वीकार भी नहीं करते हैं। भाजपा कब फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि बसपा का कोई भी उत्तराधिकारी आ जाए, लेकिन हमें उम्मीद है कि भाजपा से दूरी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की 2024 के संसदीय चुनाव की बड़ी तैयारी है। 2014 में आए थे 2024 में चले जाएंगे। मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्यों में अभी मुख्यमंत्री घोषित ना होने से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बेशक दो राज्यों के मुख्यमंत्री अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। फिर भी सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो के नाम पर एमओयू किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ था। सुनने में आ रहा है कि जिन्होंने एमओयू किए थे। उनको अधिकारी ढूंढ रहे हैं। कुछ दिनों बाद एसटीएफ ढूंढेंगी, वो उद्योगपति भाग गए हैं। उन्होंने इटावा लायन सफारी में वन्य जीवों की लगातार हो रही मौतों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सफारी में एक के बाद एक करके जानवर मर रहे हैं, कितने मारेंगे यह लोग जानवर, मुझे लगता है कि इनकी सरकार में सभी जानवर मर जाएंगे या मार देंगे। भाजपा की संकल्प यात्रा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जितने भी संकल्प यात्रा के रथ चल रहे हैं, रथों में खाने का सामान रखा है। इसलिए लोग देखने पहुंच रहे हैं। केंद्र पर हमला करते हुए बोला कि मोदी सरकार में केवल मंहगाई, बेरोजगारी, सड़कों पर सांड की गारंटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights