मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 26.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री ने लिया है भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य :- राजीव कुमार गुप्ता

December 11, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक उझानी के मानकपुर गांव में कहा कि समाज में जो लोगों रहे गए है उन तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं विकसित करना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के तकीपुर व रैपुरा गांव में कहा मोदी की गारंटी गाड़ी के साथ गांव-गांव में दस्तक देते हुए लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं व विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। इस यात्रा में लोगों को सीधे रूप से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक उझानी/अम्बियापुर के कुडा़नरसिंहपुर व गढौली गांव में कहा कि आज भारत दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर रहा है। ग्रामीण स्तर से लेकर उच्च स्तर तक हर आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रभावी रूप से आगे बढ़ रही है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक बछेली दारानगर गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य योजनाओं का लाभ जन जागरूकता के माध्यम से वंचितों, कमजोरों एवं पात्र लोगों तक पहुंचाना है, जो पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित है, उन लोगो के लिए लाभ दिलाने के लिए डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ आयी है। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ब्लॉक जगत के बुधवाई व मानपुर कुलचौरा गांव में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से यह बदलाव है उस सोच का जो सोच भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है। यह क्षेत्र पुरानी सरकारों की नीतियों की वजह से उजड़ने लगा था, लोग पलायन करने लगे थे, लेकिन देश 2014 के बाद और 2017 के बाद देश व प्रदेश प्रगति और उन्नति की तरफ अग्रसर है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक अम्बियापुर के सिद्धपुर चित्रसेन व गढौली गांव में सुधीर श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र शर्मा, रानी सिंह पुंढीर, ब्लॉक जगत के बुधवाई गांव में पूर्व प्रत्याशी विधानसभा डी.के. भारद्वाज, ब्लॉक उसावां के शंकरपुर व बछेली दारानगर गांव में भगवान सिंह मौर्य, ब्लॉक बजीरगंज के खुर्रमपुर भमौरी, नौली हरनाथपुर गांव में दीपमाला गोयल, दुर्गेश वार्ष्णेय, सनवीर सिंह, ब्लॉक सालारपुर के तकीपुर व रैपुरा गांव में अनेकपाल सिंह, सोवरन सिंह राजपूत, ब्लॉक समरेर के रुदैली भुड़ेली गांव में नेकपाल कश्यप, अग्रवीर गुर्जर, ब्लॉक दातागंज के कड़ेका नाथपुर व उरैना पुख्ता गांव में कीर्ति कश्यप, डॉ आशीष शर्मा, ब्लॉक म्याऊ के करौरी व आनन्दपुर गांव में के.सी. शाक्य, ब्लॉक समरेर के पड़ेला बझेड़ा गांव में आकाश वर्मा, अग्रवीर गुर्जर, ब्लॉक जगत के बुधवाई व मानपुर कुलचौरा गांव में अरशद अल्वी, कमलजीत भुरानी, ब्लॉक उझानी के कुड़ानरसिहपुर गांव में राहुल शंखधार, रेनू सिंह, ब्लॉक उझानी के मानकपुर गांव में दिवाकर वर्मा, रेनू सिंह आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights