2024 में काँग्रेस मुक्त भारत का संकल्प जनता ले चुकी राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-12-09-at-18.15.08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपाइयों द्वारा मालवीय आवास ग्रह पर कांग्रेसियों के भ्रष्टाचार एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों व झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से 200 करोड़ नगद बरामद होने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय आवाहन पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देख रही है। कांग्रेस सांसद धीरज के घर से 200 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद इसका प्रमाण है। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के साथी दलों का उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार है। विपक्ष का घमंडिया गठबंधन लूट की गारंटी है। कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के परिणाम से अभी सबक नहीं लिया है।

देश की सवा सौ करोड़ जनता ने 2024 में कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले लिया है। बदायूँ सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, राणा प्रताप सिंह, हरिओम पाराशरी, मनोज कृष्ण गुप्ता, बीएस मौर्य, शारदेन्दु पाठक, मनोज मसीह, शैलेंद्र मोहन शर्मा, धीरज पटेल, जितेन्द्र साहू, मनोज बिट्टन, मोनिका गंगवार, रीता वर्मा, अमिता उपाध्याय, मनोज मसीह, सीमा राठौर, पंकज शर्मा, किशन चन्द्र शर्मा, उदयवीर दिवाकर, संजीव गुप्ता एड०, राहुल रावत, नत्थूलाल वर्मा, सहदेव सागर, मुकेश यदुवंश, नितेश वार्ष्णेय, अभिषेक वर्मा, जया साहू, रवि वाल्मीकि, प्रेमलता, अमन साहू, विनोद शर्मा, तापस सक्सेना, अमन शर्मा, अचल शर्मा, रामनरेश गौतम, राजपाल फौजी, मनोज चंदेल, विनीत कश्यप और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights