मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 26.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वंचितों, गरीबों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है संघमित्रा मौर्य

December 9, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक अम्बियापुर/ सालारपुर के हरगनपुर व आर्सिस बर्खिन गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य लोगो को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरुक करते हुए उनको योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अनूठा कार्यक्रम है। सभी आवश्यक सरकारी विभाग गॉव-गॉव जनता के बीच में जाकर अंतोदय के मार्ग को प्रशस्त कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने ब्लॉक अम्बियापुर के हरगनपुर व रिसौली गांव में कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है, केन्द्र व प्रदेश सरकार ग्रामीणों के दरवाजे पर है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए, केंद्र व राज्य सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रखी हैं। पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक बजीरगंज/ सालारपुर के चिंजरी व आर्सिस बर्खिन गांव में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का सीधा लाभ पहुंच सके, कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसलिए आपके गांव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ आए है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक बजीरगंज के मीरापुर गांव में कहा कि यात्रा के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से जन जागरूकता लाना, सरकारी योजनाओं के संबंध में लाभार्थियों से बातचीत कर एक एक व्यक्ति तक योजनाओं के पात्र और संभावित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम ब्लॉक जगत के मल्लहापुर व हरनाथपुर तालगांव में पूर्व विधयाक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक अम्बियापुर के रिसौली गांव में पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, आतिफ निज़ामी, कमलजीत भुरानी, ब्लॉक दातागंज के इस्मालपुर वीरमपुर गांव में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, अरविंद वाल्मीकि, ब्लॉक म्याऊ के धर्मपुर गांव में अहमदनगर रुखाडा गांव में दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक बजीरगंज के चिंजरी व आर्सिस बर्खिन गांव में सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक उसावां के सौधामई व पचदियोरा दिवननगर गांव में नेकपाल कश्यप, राघवेंद्र यादव, दिग्गज गुप्ता, ब्लॉक समरेर के रुकमपुर पुख्ता व गण्डाह गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश शाक्य, ब्लॉक सालारपुर के मई रजौ गांव में अनेकपाल सिंह, सोवरन सिंह राजपूत, सीमा राठौर, ब्लॉक उझानी के धोरेरा व रायपुर गांव में कीर्ति कश्यप, शिशुपाल शाक्य, रानी सिंह पुंढी, ब्लॉक बजीरगंज के मीरापुर गांव में जयपाल धोबी, लाखन सिंह आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights