मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 26.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया,केक काटा और फल बांटे

December 9, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77वां जन्म दिवस जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आपस में बैठकर खाया एवं सभी लोगों ने सोनिया गांधी के जीवन की दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में हमारी सोनिया गांधी एक ऐसी राजनीतिक नेता रही जिन्होंने अपने त्याग से यह दिखा दिया कि वह त्याग की देवी है और 2009 में जब कांग्रेस सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में सत्ता में आई थी तब उन्होंने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया और सारे संसदीय दल के प्रस्ताव को स्वीकार नही किया औऱ मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनवाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने सोनिया जी की संगठनात्मक क्षमता के के बारे में बताते हुए कहा की 2009 में और 2014 में केंद्र में प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनी और प्रदेशों में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी हुई और लड़ी तो केवल और केवल सोनिया जी का ही व्यक्तित्व था। जिससे कांग्रेस अपना सत्ता में आई आज उनके जन्मदिन पर हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और ईश्वर उन्हें दीर्घायु करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट महासचिव गौरव सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महासचिव इगलास हुसैन, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव शोएब, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत छात्र जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सक्सेना प्रोफेसर अवधेश सिंह ने भी सोनिया गांधी के राजनीतिक व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनको एक त्याग की देवी बताते हुए , उनके स्वस्थ रहने की कामना की ।इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्राइवेट बस स्टैंड और रोडवेज स्टैंड पर गए जहां पर सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर फल वितरण का कार्यक्रम भी किया। कार्यक्रम में प्रवेश कुमार गणेश, दिनेश कुमार , रामपाल, जमीर अहमद ,सुंदर सिंह प्रवेश, अहमद अली, श्यामलाल भारती निर्देश कुमार नूरजहां श्रीमती बेगम गुड्डू आदि कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights