मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीएम योगी ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन, झारखंडी महादेव मंदिर में विधि-विधान की पूजा

December 9, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों के अंदर भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। नया भारत वैश्विक स्तर पर 142 करोड़ भारतवासियों के गौरव को बढ़ाता है। इस भारत मे बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ ही रही हैं। सबका साथ सबका विकास के ध्येय के अनुरूप योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सब तक पहुंच रहा है। सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के झारखंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने से पहले उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 1100 आवासों के प्रतीकात्मक भूमि पूजन में भी सम्मिलित हुए और जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर परच सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की र्चा की और कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंदर देश मे 10 करोड़ से अधिक गरीबों के शौचालय बनाए गए हैं, इनमें से चार करोड़ शौचालय उत्तर प्रदेश के लोगों के बने हैं।उन्होंने कहा कि देश मे चार करोड़ गरीबों के आवास बनवाए गए हैं, जिनमें से 55 लाख यूपी में बने हैं। देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा है, यूपी में इस योजना से 10 करोड़ लोग सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। पीएम मोदी की पहल पर कोरोना काल से देश में 80 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है। शासन की ये योजनाएं सबको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 15 नवंबर को पीएम मोदी ने झारखंड के एक सुदूर गांव से किया है। 26 जनवरी तक यह यात्रा देश के हर गांव तक पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान शासन की योजना से लाभान्वित लाभार्थी मेरी कहानी मेरी जुबानी से अन्य लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। यात्रा के दौरान ही पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा भी जा रहा है। उन्होंने सबको विश्वास दिलाया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों में मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलारकर उनका अन्नप्राश  कराया और उपहार दिया। वह कुछ देर तक बच्चों के साथ खेलते रहे। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की।  कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पूर्व सीएम योगी ने झारखंडी महादेव मंदिर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर लोक मंगल की प्रार्थना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights