मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

December 6, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव बदायूँ लोकसभा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इसके अंतर्गत अम्बेडकर पार्क,जिला अस्पताल बदायूँ,अम्बेडकर पार्क पुसगवा,अम्बेडकर पार्क वजीरगंज,अम्बेडकर पार्क ब्यौली,अम्बेडकर पार्क बिल्सी,अम्बेडकर पार्क उघैती,अम्बेडकर पार्क गंदरौली,अम्बेडकर पार्क उझानी में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अथिति के रूप में सम्मिलित हुए। इस मौके पर पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर लोकप्रिय भारतीय बहुज्ञ,विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे।उन्होंने दलित,शोषित व पीड़ित लोगों के लिये सदैव संघर्ष किया,उन्होंने श्रमिकों,किसानों व महिलाओं के अधिकारों का भी समर्थन किया।बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री,भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में एक थे।आज उनके द्वारा निर्मित संविधान की सहायता से ही समाज के दलित,शोषित व पीड़ित स्तर के लोग न्याय पाने में सक्षम हैं।उन्होंने आगे कहा कि जहाँ एक ओर समाजवादी पार्टी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान बचाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता एक षड्यंत्र के तहत बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।आगे कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन दलितों की मुक्ति व सामाजिक समता के लिये संघर्ष किया। बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर श्रद्धये नेता जी ने समता मूलक समाज की स्थापना के लिये अपने जीवन पर्यंत सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया तथा उन्ही के सिद्धांतों पर चलकर समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज मे व्याप्त असमानताओं के खिलाफ मनुवादी मानसिकता के भाजपा नेताओं का विरोध करने लिये तैयार है।आगे कहा कि यदि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को केंद्र की सरकार से नही हटाया गया तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हिटलरशाही से बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान को खत्म कर देगा। इस मौके पर सहसवान से विधायक ब्रजेश यादव,मनोहर सिंह,संतोष कुमार जाटव,नवाब सिंह,ओमवीर सिंह,सुनील यादव,अवधेश यादव,मोरसिंह जाटव,वीरेंद्र जाटव, ब्रजपाल जाटव,चंद्रकेश यादव,सेवाराम, राकेश प्रजापति, बेचे सिंह,जगदीश ,लटूरी,अमर सिंह जाटव,राजवीर सिंह,रामबाबू,ताहिर अंसारी,महेंद्र जाटव आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights