मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी सरकार के साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं :- राजीव कुमार गुप्ता

December 2, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक जगत के आमगांव व मझिया गांव में कहा कि मोदी सरकार के साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस दौरान गरीबों के घरों में शौचालय बनाए गये, पक्के घर दिए गए, स्वच्छ जल हेतु जल जीवन मिशन योजना चलाई गई। वही मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में किसानों के खाते में 6000 रुपये प्रतिवर्ष डाले जा रहे हैं, ताकि किसान बीज, खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सके। इसके अलावा गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए, सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहयोग राशियां डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई रही है। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने अम्बियापुर के खैरी व अंगौल गांव विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं काफी सहायक बनी हैं, जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है। बदायूँ सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक बजीरगंज के हरनाथपुर मुस्तखर्ज में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। इसमें हम सब का भी योगदान जरूरी है। साथ ही कहा पहले की सरकारों ने काम के नाम पर देश का पैसा खर्च किया, दुनिया में वर्ष 2014 से पहले भारत की छवि एवं यहां के लोगों के बारे में क्या धारणा थी, यह सब आप से जानते है, लेकिन दुनिया में आज क्या छवि है, यह हम सब देख रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है। कि आज देश विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है। आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने ब्लॉक दातागंज के बक्सेना गांव में कहा केंद्र सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना ग्रहणी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित अन्य कई योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि विभागों के द्वारा आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड किसान कार्ड सहित अन्य विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ घर द्वार पर मिल रहा है जिससे लोगों को फायदा हो रहा है। इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम जिसमें ब्लॉक उझानी के बसोमा व गंगोरा गांव में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, रानी सिंह पुंढीर, ब्लॉक जगत के मझिया गांव पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक बजीरगंज के सोई गांव में अशोक भारतीय, ब्लॉक म्याऊ के रिठिया गांव में शारदाकांत शर्मा, ब्लॉक सालारपुर के कुतुबपुरथा गांव में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक दातागंज के बख्तपुर व बक्सेना गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह, विनोद अग्रवाल, ब्लॉक उसावां के मोहम्मदपुर गांव दिनेश कुमार सिंह, ब्लॉक सालारपुर औरंगाबाद माफी गांव में दीपमाला गोयल, ब्लॉक उसावां गौरव गुप्ता गोल्डी, अटल भारद्वाज, ब्लॉक समरेर के खानपुर दया व धौरेरा नाथपुर गांव में कीर्ति कश्यप कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights