मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

बजन काम करने के लिए बस फॉलो करें वेट लॉस का 30-30-30 नियम

October 13, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण वजन बढ़ना आम समस्या है, लेकिन बढ़ते वजन के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर वजन कंट्रोल किया जा सकता है। वेट कंट्रोल करने के लिए आप 30-30-30 नियम भी फॉलो कर सकते हैं, जो वजन कम करने के लिए प्रभावी उपाय हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है 30-30-30 नियम। वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, कैलोरी पर नियंत्रण करना। कैलोरी बर्न करने के लिए आप खाने की आदतों में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप अपनी डेली डाइट में 30 प्रतिशत कैलोरी की कमी का लक्ष्य रखते हैं, तो वजन घटने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करना चाहिए। खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है ठीक तरह से चबाना। भोजन चबाकर खाने से पाचन स्वस्थ रहता है और वजन भी कम होने में मदद मिलती है। आप खाने का स्वाद और लाभ लेने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय लें, जिससे आप भोजन पर ध्यान केंद्रित कर इसका लुत्फ उठा पाएंगे। कई लोग खाना खाते समय टीवी देखते हैं या फोन चलाते हैं। ये सारी आदतें सेहत को प्रभावित करती हैं। आप कभी भी जल्दबाजी में खाना न खाएं। लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट करने के लिए समय जरूर निकालें। धीरे-धीरे चबाकर खाने से भोजन आसानी से पचता है और वजन कम होने में भी मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें। नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करने से न केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। आप रोजाना जॉगिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग आदि 30 मिनट तक कर सकते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights