मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कंट्रोल करने तक

October 13, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हम सभी जानते हैं कि अंडे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग इसे नाश्ते के रूप में खाते हैं। इसका इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है। जो टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंडे के पोषण और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना है। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अंडे खाने के क्या फायदे हैं। अंडे प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। एक उबले अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। अगर आप रोजाना उबले अंडे खाते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। वजन कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से उबले अंडे खाएं। इससे मांसपेशियों के निर्माण में सहायता मिलती है। इसके अलावा अंडे खाने से बाल और नाखून भी स्वस्थ रहते हैं। उबले अंडे में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-ए ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और सेलेनियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को नुकसान होने से बचाते हैं। विशेष रूप से, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आंख से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना काफी जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आप सुबह के नाश्ते में उबले अंडे शामिल कर सकते हैं। इसकी जर्दी में विटामिन-डी पाया जाता है, जो आपको सर्दी और फ्लू से बचाते हैं। यह एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। इसे खाने से शरीर को जरूरी विटामिंस और खनिज मिलते हैं। अंडे सेहत का खजाना है। इसे खाने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है। अंडे में विटामिन बी12, बी6, कोलीन और फोलेट आदि पाए जाते हैं। जो याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं। हेल्दी डाइट सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी जरूरी है। ऐसे में आप अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसमें सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ स्वस्थ भी रखता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights