मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

कंगना रनौत की ‘तेजस’ का ट्रेलर रिलीज

October 8, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘तेजस’ जब से अनाउंस हुई तब से फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं। कंगना रनौत की ये फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत ने इंडियन एयरफोर्ड डे के मौके पर फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में कंगना रनौत का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर में धमाकेदार डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं। फिल्म ‘तेजस’ में कंगना रनौत एक एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आएंगी। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर शेयर किया है। कंगना रनौत फिल्म में एक पायलट के रोल में नजर आ रही हैं और अपने एक्शन से दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर रही हैं। फिल्म ‘तेजस’ में कंगना रनौत का एक्शन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कंगना रनौत ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘अब आसमान से दुश्मन पर वॉर होगा। अब जंग का ऐलान होगा। ये वो भारत है, जिसको छेड़ोगे तो वो छोड़ेगा नहीं।’ कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ को सर्वेश मारवाह ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ को लेकर बताया जा रहा है कि ये भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म के लिए कंगना रनौत ने 4 महीने ट्रेनिंग ली है। कंगना रनौत ने ट्रेनिंग के दौरान इंडियन एयरफोर्सेस इस्तेमाल होने वाली तकनीकी को समझा है। गौरतलब है कि कंगना रनौत की इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली है। कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘तेजस’ के अलावा फिल्म ‘इमरजेंसी’ में काम करती नजर आएंगी। कंगना रनौत पिछली बार फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आईं और ये फिल्म अभी सिनेमाघरों में लगी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights