मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

टाइगर 3 की एक्शन सीन लीक, सलमान खान और कटरीना कैफ बड़ा झटका

October 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सलमान खान और कटरीना कैफ की एक्शन बेस्ड फिल्म टाइगर 3 का फैंस के बीच बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसमें सलमान और कटरीना धुआंधार एक्शन करते दिखे हैं और आने वाली फिल्म में भी दोनों दुश्मनों का मुंड तोड़ते हुए नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से जुड़ी छोटी-छोटी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन अब फैंस के बीच कटरीना कैफ की एक धांसू तस्वीर सामने आई है। सेट से कटरीना कैफ का एक्शन सीन लीक हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस के अंदाज पर फैंस थिएटर में सीटियां बजाने वाले हैं। दरअसल, टाइगर 3 को लेकर एक्स (ट्विटर) पर फैंस ने काउंटडाउन शुरू कर दिया है। आज से 8 दिनों बाद इस फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। इस बीच, ट्विटर पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो टाइगर 3 के सेट की बताई जा रही है। दावा है कि ये तस्वीर कटरीना कैफ की है। तस्वीर में कटरीना कैफ एक्शन सीन का शूट कर रही हैं। एक्ट्रेस हवा में नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस ने चलती बाइक को छोड़कर हवा में छलांग लगाई है। पीछे बाइक पूरी तरह पलटी हुई है और सामने एक कार है, जिसकी बाइक से जरूर टक्कर हुई होगी। हालांकि, इस तस्वीर में कटरीना का चेहरा नजर नहीं आ रहा। ब्लैक आउटफिट में कटरीना किसी फाइटर से कम नहीं लग रहीं। बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा हैं, जो शाहरुख खान की फैन बना चुके हैं। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं, तो शाहरुख खान धांसू कैमियो करने वाले हैं। ये सभी चीजें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दावा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights