मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ हुई ऑनलाइन लीक

October 6, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ 6 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के रिलीज हो जाने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है और अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के लिए बुरी खबर भी है। दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर फर्क पड़ने वाला है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और रिलीज होते ऑनलाइन लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ मूवीरूल्ज, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स सहित कई पाइरेटेड वेबसाइट पर लीक की गई है। यहां से लोग फ्री में एचडी प्रिंट में फिल्म को डाउनलोड कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ से पहले ‘चंद्रमुखी 2’, ‘फुकरे 3’, ‘द वैक्सीन’ वॉर सहित कई फिल्म इन पाइरेटेड साइट पर लीक हो चुकी हैं। फिल्मों क पाइरेटेड साइट पर लीक होने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ता है। ये पाइरेटेड साइट तमाम फिल्मों के कलेक्शन को चूना लगा चुकी हैं। बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ दिवंगत जसवंत सिंह गिल की जिंदगी पर बन रही है। बता दें कि जसवंत सिंह गिल ने साल 1989 में पश्चिम बंगाल में कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर जाने से फंसे 65 मजदूरों को बहादूरी दिखाते हुए बचाया था। जसवंत सिंह गिल का साल 2019 में निधन हो गया था। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के अलावा ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘वेलकम 3’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘स्काई फोर्स’, ‘हाउसफुल 5’, ‘सोरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आएंगे। वह पिछली बार फिल्म ‘ओएमजी 2’ में नजर आए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights