कंगना रनौत की ‘तेजस’ का धांसू टीजर रिलीज

5131
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत की हाल ही में फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अब गांधी जयंती के मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तेजस’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कंगना एक एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। ‘तेजस’ का टीजर काफी दमदार लग रहा है। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ में एक्ट्रेस एक फाइटर पायलट ‘तेजस गिल’ का किरदार निभा रही हैं। इस टीजर की शुरुआत फाइटर प्लेन को दिखाने से होती है, जिसमें कंगना रनौत कह रही हैं, “जरूरी नहीं है कि हर बार बातचीत होनी चाहिए। जंग के मैदान में अब जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत ही सितम अब तो आसमान से आग बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ेगो तो छोड़ेंगे नहीं।” इस वीडियो में कंगना रनौत भारतीय एयर फोर्स की वर्दी में बहुत दमदार लग रही हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ‘तेजस’ का टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई है। बता दें कि जहां ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो वहीं फिल्म का ट्रेलर 8 अक्टूबर को भारतीय एयर फोर्स डे पर जारी किया जाएगा। इस फिल्म के टीजर पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ‘तेजस’ के टीजर पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “इस फिल्म के टीजर को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तेजस का टीजर जबरदस्त लग रहा है।” बता दें कि पहले कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ दिया गया है। ऐसे में अब इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights